प्रकृति ने इंसान को इस प्रकार बनाया है कि वह परिवर्तनों के हिसाब से खुद को ढालने में सक्षम होता है। इन परिवर्तनों में दिनचर्या, उम्र तथा अन्य स्थितियां शामिल हैं, लेकिन ये परिवर्तन तब तक शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते जब तक मनुष्य की दिनचर्या और आचरण नियमित होता है।
नियमित व निश्चित जीवनचर्या निरोगी और सुदीर्घ जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसके साथ ही मानव द्वारा बनाई गई कुछ परंपराएं तथा पारंपरिक वस्तुएं भी स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं जिनके बारे में अक्सर लोगों को ज्ञान नहीं होता है। नियमित दिनचर्या के साथ यदि इन पारंपरिक बातों के सार को भी ग्रहण किया जाए तो जीवन दीर्घ व स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
हमारी जो भारतीय संस्कृति है वह अत्यंत प्राचीन पद्धति है। इसमें कई परंपराएं हम पीढ़ी दर पीढ़ी अपनाते आ रहे हैं। उनमें मुख्य हैं जैसे छेदन करवाना, जनेऊ धारण करना, गहने पहनना, ताली बजाना एवं अन्य कई। यह कहीं न कहीं चिकित्सा से जुड़ी हैं, जो हमें नैसर्गिक रूप से स्वस्थ रहने में मदद करती हैं।
हमारे देश में प्रत्येक प्रदेश की स्त्रियां कान, नाक में छेदन प्रक्रिया करवाती हैं। यह पुरुष भी करवाते हैं। बच्चों के जन्म के पश्चात कर्णछेदन किया जाता है। इसका संबंध चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से है। यह चिकित्सा एक्यूप्रेशर व एक्यूपंक्चर कहलाती है, जहां पर भी छेदन प्रक्रिया की जाती है वहां बहुत ही महत्वपूर्ण एक्यूपॉइंट होता है। उसके छेदन प्रक्रिया से कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है।
जितने भी आभूषण पहने जाते हैं, हाथों व पैरों में वहां बहुत महत्वपूर्ण बिंदु होते हैं। संबंध हमारे शरीर के किसी न किसी संस्थान के अवयव से जुड़ा होता है।
जैसे, कलाई में कड़े, बाजूबंद, कानों में बालियां या कर्णफूल, कमर में करधनी या तगड़ी, माथे पर टीका या बोर, अंगुलियों में अंगूठियां, पैरों में बिछिया, पायल, कोहनी की कड़ी, अंगूठे में अंगुष्ठा। यह जेवर जहां-जहां पहने जाते हैं, पूरे शरीर में वहां हर जगह एक महत्वपूर्ण एक्यूप्रेशर पॉइंट है। उनके दबने से कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहा जा सकता है एवं स्वास्थ्य से संबंधित दर्द से राहत मिलती है।
हम हाथों व पैरों में कई जगह धागे बंधे होते हैं। उसके पीछे महज अंधविश्वास या आस्था नहीं है। वहां पर एक एक्यूप्रेशर पॉइंट है जिसके दबने मात्र से हम स्वस्थ रह सकते हैं।
जैसे हाथों की कलाई, बाजू व अंगूठे पर धागा बांधा जाता है। वहां का एक्यूपॉइंट दबने से बी.पी., एसिडिटी, नौशियां, चक्कर, सिरदर्द, मिलती आना, घबराहट आदि समस्या का समाधान होता है।
नाभि अगर अपनी जगह से टल जाये या सरक जाये तब कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। इस में महज दोनों पांव के अंगूठे में धागा बांधने मात्र से आराम मिलता है। यहां भी एक्यूपॉइंट होता है जिस पर दबाव पड़ता है। बाजू पर धागा बांधने से श्वसन प्रणाली से संबंधित तकलीफ में आराम मिलता है।
कर्ण छेदन यह बहुत ही प्राचीन परंपरा है जो अभी भी कई घरों में अपनायी जाती है। जन्म के बाद बालक के 13वें व बालिका के 12वें दिन जो कर्ण छेदन संस्कार होता है वहां एक एक्यूपॉइंट होता है जिसे दिव्यछिद्र के नाम से जानते हैं। यह शारीरिक, मानसिक विकास, बौद्धिक बच्चों के पूर्ण सर्वांगीण विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आज भी अनेक प्रदेश में स्त्रियों के साथ पुरुष भी कान के ऊपर अलग-अलग जगह छेद करवाते हैं। कान में सभी जगह अंगों के संस्थान के अवयव के पॉइंट विद्यमान होते हैं।
मंदिरों में आरती के समय, खुशी के मौके पर या स्वागत में आनंदित होकर हम दोनों हाथों से ताली बजाते हैं। यह सिर्फ एक काम नहीं है, एक उपचार है जो नैसर्गिक रूप से हमें स्वस्थ रखता है क्योंकि हमारे शरीर के आंतरिक व बाह्य अवयव दोनों के पॉइंट समान रूप से दोनों हाथों में होते हैं। एक रिदम में ताली बजाते हैं तब उन पर जो दबाव पड़ता है वह लय व एक निश्चित दबाव होता है जिससे पॉइंट समान रूप से दबते हैं। हम अनायास ही हमारे शरीर का उपचार कर लेते हैं।
ब्राह्मण कुल में जनेऊ धारण करना प्रचलित है। यह धार्मिक प्रक्रिया के साथ-साथ नैसर्गिक चिकित्सा भी है। देखें कैसे: जब विधि-विधान के साथ होम-हवन, गायत्री मंत्र बोलते हुए सूर्य के सामने खड़े होकर प्रार्थना कर जनेऊ पहनी जाती है, तो यह जगह-जगह घर्षण के साथ महत्वपूर्ण पॉइंट दबते हैं और चिकित्सा होती है।
यह एक पूर्ण वैज्ञानिक तरीका है जो हमें कई तरह की बीमारियों व समस्याओं से दूर रखता है व गायत्री मंत्र की शक्ति से आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
यह आस्था, आध्यात्म और भगवान पर विश्वास के साथ पूर्ण सैद्धांतिक है।
हमारा असली धन हमारा स्वास्थ्य है। आइए, नैसर्गिक रूप से चिकित्सा अपनाकर सभी निरोगी काया की ओर बढ़ाएं कदम-कदम, आप और हम।
TAGS

Loading coupons...